महरौनी: महरौनी तहसील के पास सड़क दुर्घटना में ग्राम सतवासा के बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत मरणासन्न
कस्बा महरौनी स्थित तहसील के पास शुक्रवार दोपहर के समय ग्राम सतवासा निवासी सजन पुत्र तखत सिंह राजपूत एवं उसका साथी अमोल पुत्र भगुन सिंह सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी था। तो ही एक की हालत गंभीर बनी हुई थी।