बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में 4 दिनों में 4 प्रसूताओं की मौत, जांच के लिए 5 डॉक्टरों की कमेटी की गई गठित
महात्मा गांधी अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में चार दिनों के भीतर चार प्रसूताओं की मौत के मामलों ने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने बताया कि 7, 8 और 10 जुलाई को कुल चार प्रसूताओं की मौत हुई। इनमें दो महिलाएं अन्य अस्पतालों से गंभीर हालत में रेफर होकर आई थीं।