हज़ारीबाग: 13 अप्रैल को हजारीबाग में रक्तदान शिविर, लोगों से रक्तदान करने की अपील
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और सभी स्वस्थ लोगों को आगे आकर इसमें भाग लेना चाहिए। शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।