मुशहरी: बकरी चोरी के शक में युवक को पोल से बांधकर पीटा, भीड़ ने दी तालिबानी सजा
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित पटेल स्वीट्स के पास बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पकड़कर बेहरमी से पीटा। आक्रोशित लोगों ने युवक को लोहे के खंभे से बांध दिया और घंटों तक उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। *