ब्रह्मपुर: रील्स बनाने के लिए दो महिलाओं ने आपस में की शादी, बच्चों को भी छोड़ा
बगेन गोला में दो महिलाओं की आपसी शादी खूब चर्चा में है। दो बच्चों की मां संध्या देवी ने अपने गांव के ही बगल की युवती रूबी से चार दिन पहले यूपी के विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली थी। सोमवार की दोपहर वो बक्सर के रामरेखा घाट मंदिर पहुंची और वहां पहुंचकर दोनों ने पुनः एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की।