गोरखपुर: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गोरखपुर में कहा, विपक्ष हमेशा से महिलाओं को बेवकूफ बनाती आ रही है
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने महिला बिल को लेकर कहा कि बिल पास ना होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।1996 से विपक्ष ने इस बिल का समर्थन नहीं किया है।विपक्ष ने देश की महिलाओं को शुरू से ही बेवकूफ बनाने का काम किया है।मैं सबसे कहना चाहती हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र सम्बोधन को पुनः सुने।विपक्षियों को लेकर उन्होंने जो कहा उसको जरूर सुनिए।