सरधना: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेरठ रोड बिजली घर पर जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
सरधना नगरके कई इलाकों भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान सरधना के कई मोहल्ले के लोगों का उस वक्त गुस्सा फूट पड़ा जब विद्युत विभाग द्वारा बिजली की घोषित कटौती के चलते कई घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिली। जिसको लेकर गुरुवार की रात लगभग 1130 बजे नगर के विभिन्न मोहल्लों के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया