शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मनियर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने परिवार के साथ आज मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर दबंगों की शिकायत की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें सरकारी बोर से पानी नहीं भरने दिया जा रहा और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की जाती है।