डलमऊ: जतुवापुर गांव के अभिषेक कुमार ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
रविवार को समय लगभग 6:00 बजे गदागंज थाना क्षेत्र के जतुवापुर गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार ने बताया है कि मेरा जमीनी विवाद है। इस सिलसिले में पुलिस के दीवान आए और मुझे थाने ले गए, आरोप है कि थाने पर उन्होंने मुझे बेरहमी से मारा पीटा है। फिलहाल युवक ने इंसाफ पाने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर सारी बात बताने की बात कही है।