सदर: पांडेयपुर नईबस्ती में युवक पर हुआ हमला, CCTV फुटेज आया सामने
Sadar, Varanasi | May 15, 2026 वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपुर नईबस्ती में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 वर्षीय अभय अपने साथियों संग घर के सामने क्रिकेट खेल रहा था, तभी भीम गुप्ता, शिवम सोनकर, विशाल सोनकर समेत करीब एक दर्जन युवक पहुंचे और विवाद के बाद क्रिकेट बैट से उसकी पिटाई कर दी।