जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन के पास मुम्बई मेल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा गंभीर अवस्था में युवक को झाझा में भर्ती कराया गया, जहां से शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।