#ब्रेकिंग देहरादून के शिमला बायपास पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दंपति बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब करीब दो घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई और समय पर राहत न मिलने पर सवाल उठाए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
#BreakingNews #Dehradun #RoadAccident #ShimlaBypass #Uttarakhand #NewsMafiya