सिगरा पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारा, 8 जुआरी को किया गिरफ्तार
वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,790 रुपये नकद और ताश के दो गड्डी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।