इटावा: भरथना रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आये युवक की सैफई PGI में उपचार के दौरान हुई मौत,पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Feb 27, 2024 सोमवार को नगला उसीरा सारावा भरथना निवासी 22 वर्षीय अंकित यादव पुत्र स्वर्गीय रविन्द्र सिंह यादव घर से बाजार करने भरथना जा रहा था। तभी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसे परिजनों ने उपचार हेतु सैफई PGI में भर्ती करवाया था। जहाँ देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं आज मंगलवार को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।