इटावा: मुसावली मढ़ैया में बीच बचाव करने गई दो बहनों को मारपीट कर किया गया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 27, 2024 मुसावली मढ़ैया में बीच बचाव करने पर दो बहनों के साथ मारपीट की गई। बड़ी बहन रोशनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं छोटी बहन ललिता का पुलिस मेडिकल परीक्षण कराकर जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते परिजनों से गांव के ही लोग मारपीट कर रहे थे और इसी बीच दोनों बहनें बीच बचाव करने पहुंची थी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।