इटावा: रामनगर न्यू कॉलोनी में व्यक्ति ने लगाई फांसी, भांजा लेकर पहुंचा जिला अस्पताल; डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Feb 26, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर न्यू कॉलोनी के रहने वाले 40 वर्षीय मुनेंद्र यादव पुत्र शिवराज सिंह ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उनके भांजे नीलकमल ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर श्याम मोहन यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, साथी शव को शव ग्रह में रखवा कर पुलिस को दी जानकारी।