इटावा: चितभवन नहर पुल पर बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, घायल बाइक सवार गंभीर हालत में सैफई PGI रेफर
Etawah, Etawah | Feb 26, 2024 रामगढ़ पनारा निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र नानक पाल सोमवार की शाम बाइक से बहन के साथ जा रहा था। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितभवन नहर पुल के समीप तेजरफ्तार डम्फर ने उसे टक्कर मारदी। घटना में रोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसके भाई शैलेंद्र ने उसे उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।जानकारी मिलते ही पुलिस ने डम्फर व बाइक दोनों वाहनों को थाने पहुँचाया।