ललितपुर: ग्राम पिपरिया वंशा के पास रेलवे ट्रैक पर भैंस को बचाते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, हाथ कटकर हुआ अलग, हालत गंभीर
ग्राम पिपरिया वंशा के पास अचानक रेलवे ट्रैक पर आई हुई भैंस को बचाते समय युवक के ट्रेन चपेट में आने से उसका एक हाथ कट कर अलग हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज की ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।