सूरजगढ़: निस्ता गांव में एक घर में 4 लाख कैश सहित लगभग 14 लाख रुपए की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी कर ली. शनिवार पूर्वाहन 10 बजे पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है. निस्ता गांव के रहने वाले मंटू यादव के घर ₹400000 कैश एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया.