कटंगी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कटंगी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, BJP से जुड़ी महिलाओं ने निकाली रैली
मंगलवार को कटंगी के पाथरवाड़ा रोड स्थित प्रशांति वाटिका लॉन में भाजपा मंडल कटंगी व तिरोड़ी के द्वारा सामूहिक रूप से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने कटंगी में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी, नगर परिषद अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूणा गजभिए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रगति देशमुख के नेतृत्व में हुआ।