कटंगी: "पुलिस जनसंवाद" के बाद एक्शन में आई कटंगी पुलिस, दोपहिया वाहनों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश पर प्रदेश के सभी थानों में पुलिस जनसंवाद का आयोजन किया गया था। जहां कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर आमजन की राय ली गई। कटंगी में आयोजित जनसंवाद में जनता ने यातायात व्यवस्था और फर्राटे मारकर वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके चलते सोमवार की शाम कटंगी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।