सिराथू: सयारा ओवर ब्रिज पर सिपाहियों द्वारा भैंस लदे वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल, दो सिपाही हुए लाइन हाजिर
सैनी इलाके के सयारा ओवरब्रिज की एक वीडियो रविवार को वायरल हुई थी।पिआरवी के दो सिपाहियों पर वसूली का आरोप लगाया गया था।पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टया में आरोप में सच्चाई पाई गई।दोनों सिपाहियों को सोमवार दोपहर को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।मामले की जाँच अभी प्रचलित है।