मंडला: इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन का घमासान शुरू, कलेक्टर ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Mandla, Mandla | May 9, 2026 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को दो बजे स्थानीय इनडोर स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और वेटरन्स वर्ग के खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित उद्घाटन समारोह में कलेक्टर राहुल नामदेव धोते मुख्य अतिथि, पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी अध्यक्ष रहे।