गिर्वा: उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यो का बहिष्कार,भीलवाडा और सीकर में हुई घटना पर दर्ज करवाया विरोध।
Girwa, Udaipur | Feb 27, 2024 भीलवाडा में अधिवक्ता के साथ मारपीट के बाद मौत हो जाने और सीकर में अधिवक्ता की मौत होने पर श्रद्धाजंलि सभा में अधिवक्ताओं के शामिल होने पर हाईकोर्ट की ओर से सीकर बार एसोसिएशन को जारी किए गए नोटिस के विरोध में सोमवार को उदयपुर में बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया गया।