लातेहार: लातेहार पुलिस के दबाव में जे.जे.एम.पी. का इनामी उग्रवादी टूटा, ₹5 लाख के सबजोनल सदस्य सुरेन्द्र लोहरा ने किया आत्मसमर्पण
लातेहार: झारखण्ड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे “नई दिशा” अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जे.जे.एम.पी. संगठन का 5 लाख रुपये का इनामी सबजोनल कमिटी सदस्य सुरेन्द्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया।