कौंच: कोंच में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा, महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ लगाए नारे
Konch, Jalaun | Apr 28, 2026 कोंच नगर में मंगलवार की सुबह 10 बजे भाजपा नगर इकाई ने “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” निकाली, यात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू होकर चन्दकुआ स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक पहुंची, जहां माल्यार्पण के साथ समापन हुआ, कार्यक्रम का उद्देश्य 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में जनजागरण करना और विपक्षी दलों की आलोचना करना था।