पीबीएम (PBM) अस्पताल में मरीजों को निशाना बनाने वाले दो चोर रंगे हाथों गिरफ्तार!
संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते चोरी की एक वारदात को नाकाम कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार, कमरा नंबर 74 के बाहर एक मरीज अपनी जांच करवाने के लिए कतार में खड़ा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो शातिर चोर मरीज की जेब से पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात एक मुस्तैद सुरक्षा गार्ड की नजर उन पर पड़ गई और उसने दोनों चोरों को रंगे हाथों धर दबोचा।
गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए दोनों चोरों को पकड़कर तुरंत पीबीएम पुलिस चौकी के हवाले कर दिया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।
#Bikaner #BikanerNews #PBMHospital #BikanerPolice #RajasthanNews #BreakingNews #AlertBikaner #CrimeNews #BikanerUpdates
Bikaner, Bikaner | Jul 30, 2026