शहर में 70% स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट कई दिनों से बंद..
बीकानेर।
एक तरफ जहाँ बीकानेर शहर विकास की ओर अग्रसर होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) शहर में समुचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। शहर के बीडीए क्षेत्र की करीब 70 प्रतिशत रोड लाइटें और हाईमास्ट पिछले 10 से 15 दिनों से बंद पड़े हैं। इस घोर लापरवाही के कारण कई प्रमुख इलाकों में पूरा अंधेरा छाया हुआ है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
शहर के दर्जनों प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लाइटें गुल हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
डूंगर कॉलेज के पास
जेएनवी (JNV) रोड
शिवबाड़ी रोड
अग्रवाल भवन रोड
आईटीआई (ITI) रोड
पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड
शनि मंदिर रोड
मेडिकल कॉलेज हाईमास्क व अंबेडकर बीकानेर विकास प्राधिकरण प्रकाश व्यवस्था में नाकाम: 70% स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट 15 दिनों से बंदर्किल
आईआरएमसी रोड (रेलवे ग्राउंड के चारों तरफ)
चौखूंटी पुलिया
सैटेलाइट हाईमास्क व दुर्गादास सर्किल हाईमास्क
हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट रोड
भुट्टों का चौराहा
वल्लभ गार्डन
" आमजन को अब जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान का इंतज़ार है।