गरोठ: ढाकनी गोलीकांड के 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, एक फ़रार आरोपी की तलाश जारी
मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ढाकनी गांव मे दो दिन पूर्व हुए छोटी सी बात के विवाद मे गोली लगने से सुगना बाई नामक महिला की मृत्यु हो गई थी व तीन अन्य घायल हो गए थे उसी मामले मे पुलिस ने 5 नामदर्ज सहित 2 अन्य को गिरफ्तार किया है और 1 नामदर्ज आरोपि अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है