गरोठ: ढाकनी गांव में छोटे विवाद में चली गोलियां, एक महिला की मौत, तीन घायल
मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ढाकनी गांव मे घर के सामने जमीन पर कब्जे और पशु बाँधने को लेकर दो पक्षो मे विवाद हो गया और विवाद के बाद गोलिया चल चल गई जिसमें गोली लगने से एक पक्ष की महिला की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं एक बुजुर्ग सहित तीन घायल हो गए जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया वहीं मृतक महिला के शव को गरोठ के सिविल हॉस्पिटल लाया गया