लोहारू: ग्राम पंचायत गिगनाऊ व चौ. जगराम विद्यालय द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
Loharu, Bhiwani | Aug 12, 2025 तिरंगा हर भारतीय की शान और गर्व का प्रतीक है, यह बात आज ग्राम पंचायत गिगनाऊ और स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जगराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गिगनाऊ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्री नरेंद्र गहलावत ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर उस देशवासी के दिल में बसता है जो अपने वतन से सच