लोहारू: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री कन्या स्कूल लोहारू के बच्चों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
Loharu, Bhiwani | Aug 11, 2025 हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" अभियान के तहत पीएम श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहारू द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या दर्शना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करके की, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।