लोहारू: गर्भवती महिला से अभद्र व्यवहार और इलाज से इनकार पर लोहारू सरकारी अस्पताल में धरना, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Loharu, Bhiwani | Aug 12, 2025 लोहारू उपनागरिक अस्पताल में मंगलवार को स्थानीय निवासी प्रदीप सैनी ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार और इलाज से इंकार के मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लोहारू को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने अस्पताल परिसर में धरना देकर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।