बक्सर: नीट (यूजी) परीक्षा:: डीएम एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, 115 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Buxar, Buxar | Jun 21, 2026 जिले में आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ।