बहेड़ी: जाजूनागर में पति द्वारा पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी नगर के मोहल्ला जाजूनागर निवासी पीड़ित महिला लता के मुताबिक बीते 18 अक्टूबर को उसके पति बलवीर पुत्र धर्मवीर ने मामूली कहा सुनी के दौरान पहले उससे गाली गलौच की और विरोध करने पर आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की ये तमाम आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसपर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर किया है