अशोक नगर: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से अशोकनगर के 24 हजार हितग्राहियों के खातों में डाली डेढ़ करोड़ रुपए की राशि
अशोकनगर जिले के हजारों सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मई 2026 की पेंशन राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में डाली। अशोकनगर जिले के 24 हजार 878 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 49 लाख 22 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।