Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

मोहर्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा जनपद श्रावस्ती में मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक *26.06.2026* को *जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग* एवं *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद के विभिन्न ताजिया एवं कर्बला स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा तहसील जमुनहा क्षेत्र के *नसीरगंज, बदला चौराहा एवं हरबंशपुर* सहित *गिलौला* तथा *इकौना* क्षेत्र में ताजिया रखे जाने वाले कर्बला स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम के दौरान सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि जनपद प्रशासन द्वारा मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने जनपदवासियों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आशंका अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष अथवा उपजिलाधिकारी को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से सतत निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रामक, भड़काऊ अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट प्रसारित किए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jamunaha, Shravasti | Jun 26, 2026