अशोक नगर: खाद्य वितरण व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले की खाद वितरण व्यवस्था, ई-टोकन प्रणाली और जैविक खेती को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों के टोकन बुक हो चुके हैं, वे तुरंत अपने केंद्र से खाद उठा लें। इससे अन्य किसान भी आसानी से टोकन बुक कर पाएंगे।