बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से मेडिकल जांच के दौरान फरार हुए कैदी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सीडीपीओ सदर राजीव कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए कहा है कि जांच में जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मी लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।