रतनगढ़: क्षैत्र में मलेरिया रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलेगा, CMHO ऑफिस में पोस्टर का किया गया विमोचन
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि मलेरिया जागरूकता अभियान के पोस्टर का शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय में विमोचन किया गया। 25 अप्रैल को विष्व मलेरिया दिवस से व्यापक जन जागरूकता गतिविधियां की जाएगी।