इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट की है। कई स्थानों पर ‘ब्लड मून’ का दृश्य भी दिखाई दे सकता है। श्री सत्यनारायण पूर्णिमा के दिन ग्रहण होने से धार्मिक गतिविधियों में बदलाव किया गया है। सूतककाल सुबह 6 बजकर 55 मिनट से प्रभावी हो गया।