भदोही: सुरियावा में कूटरचित तरीके से फर्जी अंक पत्र व आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार
सुरियावा नगर के पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र बी पी एम जी पब्लिक स्कूल से पुलिस ने एक ऐसे अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है जो कूटरचित तरीके से फर्जी अंक पत्र व आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा देने आया था । आईटी सेल की सूचना के बाद प्रशासन ने अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर सुरियावां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।