भदोही: भदोही पहुंचने वाली राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हुई कैंसल, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दी जानकारी
भदोही पहुंचने वाली राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कैंसिल हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी को किसी कारणवश अचानक वायनाड जाना पड़ रहा है, जिसके चलते वे भदोही नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल प्रयागराज से यह यात्रा फिर से शुरू होगी।