भदोही: स्टेशन रोड पर बाइक के धक्के से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
भदोही शहर के स्टेशन रोड पर एक महिला तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई थी, महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की मौत हो गई जिसके बाद बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया, वहीं बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।