भदोही: भदोही में आज पहुंचेगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', राहुल गांधी करेंगे सभा को संबोधित
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जो राहुल गांधी की अगुवाई में है, वह आज 3 बजे के करीब भदोही पहुंचेगी। इंद्रा मिल पर राहुल गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रजपुरा में एक सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा को लेकर तैयारी तेज़ी से जारी है