सहारनपुर: कानून व्यवस्था पर सख्ती, फतेहपुर थाना प्रभारी विनय शर्मा को किया गया लाइन हाजिर, पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन
सहारनपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस कप्तान लगातार सख्त रवैया अपना रहे हैं। इसी कड़ी में फतेहपुर थाना प्रभारी विनय शर्मा को सोमवार दोपहर 2:00 बजे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की कार्यशैली की गहन समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की गई।