नामकुम: छठ पर्व को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक ने जेल तालाब और चडरी तालाब का किया निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Oct 18, 2025 जेल तालाब और चडरी तालाब का शनिवार शाम करीब चार बजे छठ पर्व को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों तालाबों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कई जरूरी निर्देश दिए। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि ये दोनों तालाब छठ पर्व के समय सबसे अधिक भीड़ वाले स्थानों में से है