भभुआ: डुमरैठ गांव के बगीचे में खाट पर बैठे वृद्ध व्यक्ति पर सांड ने किया हमला, घायल
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2025 डुमरैठ गांव के बगीचे में खाट पर बैठा एक वृद्ध व्यक्ति को सांड ने हमला कर घायल कर दिया है। आज सोमवार को सदर अस्पताल 2 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ गांव निवासी 72 वर्षीय लालवचन बिंद बताया जाता है। बताया गया कि रविवार को डुमरैठ गांव के बगीचे में खाट पर बैठे हुए थे। तभी एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था।