भभुआ: पनगइया गांव के पास ससुराल से घर जाते समय बकरी को बचाने में पति-पत्नी और पुत्र गिरकर घायल
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2025 पनगईया गांव के पास ससुराल से बाइक से घर जाने के दौरान बकरी को बचाने में पति-पत्नी व पुत्र गिरकर घायल हो गया।यह घटना सोमवार की 2 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवन गांव निवासी सोनू कुमार पत्नी विजयंती देवी एवं पुत्र विष्णु दयाल कुमार घायल हैं। घायल पति ने बताया कि ससुराल से बाइक से घर के लिए जा रहे थे।