करकेली: करकेली के गहिरा टोला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नाले में बोरी बंधान, CEO जिला पंचायत ने किया श्रमदान
विकासखंड करकेली के अंतर्गत ग्राम गहिराटोला मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नाले मे बोरी बंधान का कार्य सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किया गया।इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह(IAS)ने भी श्रमदान किया।बता दे कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो मे जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य किया जा रहे हैं।